पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू अपने पुराने अंदाज में दिखे ।।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के रोड रेज मामले में 10 महीने की सश्रम कारावास की सजा के बाद पटियाला जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होकर बाहर आए नवजोत सिंह अपने पुराने तेवर और कलेवर में दिखे...जेल से निकलते ही सिद्दू ने कहा राहुल गांधी एक क्रांति का नाम है। कांग्रेस नेता की रिहाई के लिए दोपहर से जेल के बाहर इंतजार कर रहे अपने समर्थकों के तालियों के बीच जैसे ही वह जेल से बाहर आए, उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में हिंसा भड़का रही है। सिद्धू ने कहा, "अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश रची जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। अगर आप पंजाब को कमजोर करने की कोशिश करेंगे, तो आप कमजोर हो जाएंगे।" पढ़ें | पटियाला जेल में कांग्रेस नेताओं से मिले नवजोत सिद्धू, रिहाई के बाद की रणनीति बनाई ।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "देश में जब भी तानाशाही होती है,क्रांति आती है। और आज मैं छाती ठोक कर कह सकता हूं कि उस क्रांति का नाम राहुल गांधी है। राहुल गांधी मोदी सरकार को जड़ से हिला देंगे।"