सुधरें नहीं तो Haryana में एक बार फिर लग सकता है LockDown !!!
Covid19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा में Mask हुआ अनिवार्य…
चंडीगढ : कोरोना और इसकी वजह से लगे लॉकडाउन की मार देश ही नहीं पूरे विश्व झेल चुका है । कोरोना की वजह से लाखो लोगो ने अपनी जान गंवाई और परिवार के परिवार बर्बाद हो गए । वही कोरोना अब एक बार फिर लौट आया है । देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है तो वही हरियाणा ने पाबंदियां लगाने की तैयारी शुरु कर दी है । संकेत सीधा है अगर आप सुधरे नहीं तो एक बार फिर लॉकडाउन के लिए तैयार हो जाइए ।
दो दिन पहले हरियाणा के गृह मंंत्री अनिल विज ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की हाई लेवल बैठक बुलाई थी । बैठक में सभी अस्पतालों को कोरोना से निपटने के पूरे इंतजाम करने और ड्रिल करने के आदेश दिए थे ।
गृहमंत्री ने इस बैठक से एलान किया था कि अब सार्वजनिक जगहों पर 100 या उससे ज्यादा लोग अगर इकठ्ठा होते है तो उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा । इतना ही नही सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी मास्क अनिवार्य कर दिया है ।