राजनीतिक फायदें के लिए कानून के साथ खिलवाड़ करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
1 min read

राजनीतिक फायदें के लिए कानून के साथ खिलवाड़ करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद दिग्गज नेताओं का बड़ा बयान सामने आया है | जहाँ अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं वहीं अब कांग्रेस की ओर से भी इसे यूपी में लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशाना बताया है। आपको बताते चले अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी.

प्रयागराज में अतीक और अशरफ हत्याकांड पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कहा, “अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा देश के कानून के तहत किया जाना चाहिए. किसी भी सियासी मकसद से कानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.” कांग्रेस नेता ने कहा, “जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से कानून लागू होना चाहिए.” उन्होंने कहा, “देश में न्याय व्यवस्था और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, यही हम सबकी कोशिश होनी चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *