राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की मिली सौगात, 140 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
जयपुर में ओटीएस के पास झालाना एरिया में बने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) का सोमवार शाम 7 बजे मुखयमंत्री अशोक गेहलोत जी ने लोकार्पण किया | गेहलोत का मानना यह है की वो राजस्थान को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए तैयार है | मीडिया से बात-चीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा की “हर किसी को अपना विज़न लेके चलना चाहिए और मैं मुख्यमंत्री रहूँ या न रहूँ, मेरा विज़न है की मैं 2030 तक राजस्थान को नंबर एक पर ले जाऊं” | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक था RIC, जिसका नींव उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अप्रैल 2013 में रखा था | जब सर्कार बदली तो इस प्रोजेक्ट का काम बहुत ही धीमा हो गया था | फिर गेहलोत की सर्कार वापस से आयी तो उन्होंने काम शुरू करवाया, जो अब इस महीने पूरा हुआ है |
मुख्यमंत्री गेहलोत ने बताया की एक समय था जब वे अंग्रेजी के विरोधी थे, लेकिन आज के आधुनिक भारत (Modern India) में उनको समझ आ गया की अंग्रेजी सीखना भी कितना ज़रूरी है | गेहलोत सरकार ने प्रदेश में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पढाई (Free Study) के लिए विदेश भेजने का भी विज़न इसी में रखा है | इस सेंटर को बनाने का मुख्या उद्देश्य यह है की नेशनल, इंटरनेशनल लेवल की सेमिनार, वर्कशॉप, मीटिंग समेत अन्य कार्यों के लिए जगह उलब्ध करवाना | यहाँ 1700 लोगों बैठने की क्षमता वाले, छोटे बड़े 5 हॉल बनाये गए हैं, इसके अलावा रेस्टोरेंट , लाइब्रेरी और 240 कारों की क्षमता वाली पार्किंग |
आपको बता दें की, झालाना में करीब 7.5 हेक्टेयर में बने इस सेंटर (RIC) को दो फेज़ में बनाया गया है | पहले फेज़ में पांच मंजिला (बेसमेंट पार्किंग, अंडरग्राउंड फ्लोर, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर) स्ट्रक्चर बनाया गया | और दूसरे फेज़ में इस स्ट्रक्चर को फिनिशिंग टच दिया गया | 140 करोड़ की भरी लागत के साथ इस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) का निर्माण पूरा किया गया |