अनुराग मालू भारतीय पर्वतारोही 6,000 मीटर ऊंचाई से अन्नपूर्णा पर्वत पर हुए लापता; 3 दिन बाद मिलें: जानिए पूरी खबर
1 min read

अनुराग मालू भारतीय पर्वतारोही 6,000 मीटर ऊंचाई से अन्नपूर्णा पर्वत पर हुए लापता; 3 दिन बाद मिलें: जानिए पूरी खबर

17 अप्रैल (सोमवार) को सुबह से ही 6,000 मीटर की ऊंचाई से नेपाल के 8,091 मीटर की ऊंचाई वाली अन्नपूर्णा पर्वत से गिरे और लापता हो गए थे अनुराग मालू। हालाँकि बचावकर्ताओं की ओर से कल गुरुवार को 3 दिन बाद गंभीर हालत में लेकिन जीवित पाए गए। मालू को रेस्क्यू करने के सम्बंधित वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की जा रही है। बताया ये भी जा रहा है की जिस गहरे दरार में मालू गिरे थे वह से उन्हें रेस्क्यू करने में भी बचावकर्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें की अनुराग मालू (Anurag Maloo) राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले 34 वर्षीया पर्वतारोही हैं।

आपके जानकारी के लिए बता दें की अनुराग मालू 8,091 मीटर ऊँचे अन्नपूर्णा पर्वत से नीचे उतारते समय करीब 6,000 मीटर पर बने एक गहरे दरार में गिर गए थे। जिसके बाद से उन्हें लापता बताया जा रहा था। अनुराग के भाई सुधीर ने मीडिया से बात करते हुए बताया की, “उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, और अब हमें चिकित्सा पक्ष की ओर ध्यान देना होगा। सूत्रों की माने तो उन्हें नाज़ुक हालात में अभी पोखरा के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया है। मालू के मिलने की खबर पाते ही उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।  Anurag Maloo ने पिछले साल नेपाल में ही स्थित माउंट अमा डबलाम (Mt. Ama Dablam) की सफलता पूर्वक चढ़ाई की थी। मालू प्रसिद्द पर्वतारोही बछेन्द्र पाल के मार्गदर्शन में पर्वतारोहण में मार्गदर्शन किया है।

आपको बता दें की, मालू संयुक्त राष्ट्र (UN) के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने और जागरूकता फ़ैलाने के लिए सातो महाद्वीपों के सभी 14 पहाड़ों को फतह करना चाहते है, और सभी पहाड़ 8,000 मीटर से ज़्यादा के ऊंचाई वाले हैं। मालू Rex करम-वीर चक्र पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। और वो भारत से 2041वे युवा राजदूत बने अंटार्कटिका के।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *