आतिशी: छात्रों को महंगी किताबें, यूनिफार्म खरीदने के लिए मजबूर करने पर 12 स्कूलों को सरकारी नोटिस
1 min read

आतिशी: छात्रों को महंगी किताबें, यूनिफार्म खरीदने के लिए मजबूर करने पर 12 स्कूलों को सरकारी नोटिस

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DOI) के निर्देश देने के बावजूद कुछ प्राइवेट स्कूलों ने किताब और बच्चों के यूनिफार्म का कीमत काम नहीं किया गया। और बच्चों के पेरेंट्स पे भी स्कूल के तरफ से काफी दबाव बनाया जा रहा है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए लगभग 12 स्कूलों को कीमत बढ़ाने का कारण पूछते हुए नोटिस भेजा और 6 स्कूलों पर जांच करने के आदेश दिए।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने कहा है की “अगर स्कूलों की ओर से भेजे गए नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं आया तो सख्त कारवाई की जाएगी। अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस वजह से शिक्षा मंत्री आतिशी ने अभिभावकों को होने वाली सभी समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने का आदेश दिया गया है और ये भी ध्यान रखने को कहा की आगे से किसी भी छात्र या उनके माता-पिता की ओर से शिकायत न आये। डीडीई (DDE) स्तर पर सभी स्कूलों की जांच भी की जा रही है”।

शिक्षा निदेशालय के Guidelines में साफ़-साफ़ लिखा है की, स्कूल यूनिफार्म का रंग और डिज़ाइन तीन साल तक नहीं बदल सकता, अभिभावक या छात्र अपने सहूलियत के हिसाब से किसी दूसरी जगह से भी ले सकते हैं और उनपे इसको लेके दबाव नहीं बना सकती है, स्कूल को किताब, यूनिफार्म और अन्य ज़रूरी सामानों का एक लिस्ट बनाकर अपने वेबसाइट पर डालना चाहिए। इन नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 1973 के तहत कार्यवाई होगी और इसमें स्कूल की मान्यता रद्द करने तक का प्रावधान है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *