फिल्म समीक्षा:- किसी का भाई, किसी की जान पढ़ें पूरा रिव्यू
“भाईजान” सलमान खान अपने चाहने वालों के लिए ईद के मौके पर एक बार फिर एक्शन, मनोरंजन और ड्रामा से भरपूर यह रमज़ान पार्टी , उन्होंने अपनी नयी फिल्म “किसी का भाई, किसी की जान” के रूप में दिया है। बात इस फिल्म की करें तो अधिकांश कलाकारों ने इसमें अपना उम्दा प्रदर्शन दिखाया है, फिर चाहे वो हिंदी सिनेमा जगत के कलाकार हों या दक्षिण भारत के कलाकारों का। इस फिल्म में “भाईजान” के ज़्यादातर फिल्मों की तरह ही खूब एक्शन, और उनके पिछले फिल्मों से हटके एक्शन देखने को मिला है। फिल्म में मेट्रो की एक फाइट सीन को लेकर लोगो में बहुत चर्चा हो रही है, और सभी ओर से एक “पॉजिटिव रिएक्शन” भी देखने को मिला है। कमी सिर्फ एक बात की रह गयी तोह वो है “भाईजान” के डांस स्टेप्स, अगर आप वो भूल जाएँ तो पूरी फिल्म काफी मनोरंजक बन जायेगी आपके लिए।
अब “भाईजान सलमान खान” की फिल्म हो और “सरप्राइज एलिमेंट” न हो ऐसा कैसे हो सकता है, तो सरप्राइज ये है की फिल्म में कुछ साउथ इंडियन एक्टर्स भी हैं जिन्होंने कैमिया (Cameo) किया है और फिल्म में चार चाँद लगा दी। “राम चरण” और “वेंकटेश” कुछ देर के लिए आते हैं और धूम मचा देते हैं। बात जब दक्षिण भारत के कलाकारों की कर ही रहे हैं तो आपको ये भी बता दें की यह फिल्म सौंठ इंडियन कलाकार “अजित” की फिल्म ”विरम” का “रीमेक” है। हालांकि जिन लोगो ने वीरम देखी है उनका कहना है कि दोनो ही फिल्म काफी अलग तरीके से बनाई गई है इसीली जिन्होंने वीरम देखी है वो भाईजान की इस फिल्म का भी आनंद ले सकते हैं। यह एक फैमिली एंटरटेनिंग मूवी है आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जाकर बगैर किसी संकोच के एंजॉय कर सकते हैं।
फिल्म में बाकी कलाकार जैसे अभिनेत्री ”पूजा हेगड़े” और सीनियर अभिनेता ”सतीश कौशिक” जैसे अच्छे-अच्छे कलाकारों का अभिनय देख पैसा वसूल हो जायेगा।
कुल मिलाकर, फिल्म बहुत अच्छी है अगर कुछ बुरा लगा तो वो भाईजान की डांसिंग और थोड़ा निर्देशन भी अच्छा किया जा सकता था। मेरे ख्याल से इस फिल्म की ओवरऑल रेटिंग 5 में से 4 होनी लाज़मी है।