सिंचाई की किस तकनीक के इस्तेमाल पर बिहार सरकार किसानों को देगी 90% तक सब्सिडी 
1 min read

सिंचाई की किस तकनीक के इस्तेमाल पर बिहार सरकार किसानों को देगी 90% तक सब्सिडी 

बढ़ती हुई भीषण गर्मी और तेज़ी से बदलते इस जलवायु को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने यह ऐलान किया, ”कि खेतों में बर्बाद हो रहे पानी को बचाने और फसलों को नुकसान ना पहुंचे इसीलिए हमारे किसान भाइयों को “माइक्रो इरिगेशन सिस्टम” (Micro Irrigation System) को अपनाना चाहिए। रबी फसल का मौसम आ गया है और कई क्षेत्रों में बुवाई भी हो चुकी, और यही देखते हुए बिहार सरकार ने इस स्कीम को लॉन्च करने का फैसला लिया।

इसके अलावा ड्रिप सिंचाई (Drip Irrigation) और स्प्रिंकलर (Sprinkler) जैसी तकनीकों को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। इन प्रक्रियाओं से ना फसलों की बरबादी होगी और ना ही पानी की किल्लत होगी, और तो और, इन्हीं तकनीकों का इस्तेमाल कर किसानों को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्राप्त हो सकती है। और यह सब्सिडी देने का काम सरकार ने प्रधानमंत्री “किसान सिंचाई योजना” (PMKSY) के अंतर्गत किया है। इस से होगा ये की जिन इलाकों में सूखे की स्थिति हो जाती है, वहां अब ऐसा नहीं होगा। यह स्कीम (Scheme) इसीलिए भी लाई गई है क्योंकि रबी फसल में ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती है, सूक्ष्म सिंचाई काफी है। बिहार सरकार की ओर से “पर ड्रॉप मोर क्रोप” (Per drop more crop) अभियान के अंतर्गत किसानों को उनके खेत में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाने में जो भी खर्च आएगा उसका 90 प्रतिशत हिस्सा किसानों को सब्सिडी के तौर पर दिया जाएगा।

बिहार सरकार के कृषि विभाग उद्यान निदेशालय ने ट्वीट के जरिए इस स्कीम (Scheme) का ऐलान किया, और बताया कि, “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति दोनो में ही हमारे देश के किसान भाइयों को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी”। ड्रिप इरिगेशन के इस्तेमाल से हमारे किसान भाइयों के फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा और इसी सिंचाई के तकनीक को अपनाने से किसान भाइयों को 90 प्रतिशत की सब्सिडी मिलने से वो अपनी आय भी दोगुना तक बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *