कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम ने जब्‍त किया करोड़ो के सोना- चांदी
1 min read

कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम ने जब्‍त किया करोड़ो के सोना- चांदी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों कमरकस ली है, पार्टा एक दूसरे पर बयानबाजी जोरों पर कर रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग के अधिकारी ने भी बड़ा खुलासा कर दिया. चुनाव आयोग ने कहा कि चुनावी राज्य कर्नाटक में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुओं और उपहारों की जब्ती को लेकर 1,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं. और आये दिन नए ममाले समाने आ रहे है.

यह जानकारी कर्नाटक के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार मीणा ने मीडिया से बातचीत में उनका कहना है कर्नाटक उन राज्यों में शामिल है जहां आचार संहिता के नियम को तोड़ने पर सबसे ज्यादा सजा हुई है.मनोज कुमार मीणा का कहना है कि पिछली बार आचार संहिता के नियम तोड़ने पर 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इस साल 29 मार्च को कर्नाटक में आचार संहिता लागू हुई. इसके बाद कार्रवाई करते हुए 292 करोड़ रुपए जब्त किए गए. इसमें 102 करोड़ नकद थे. वहीं, 68.69 करोड़ रुपए की कीमत की शराब बरामद की गई. इतना ही नहीं, 149 किलो सोना भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 76 करोड़ रुपए बताई गई है.

11 करोड़ के सोने और चांदी के सामान और 354 वाहन भी जब्‍त
11 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ जब्त की गई सोने और चांदी की धातु की कुल मात्रा 236 किलोग्राम है. मतदाताओं को वितरित करने के लिए लाए गए और लगभग 5.47 लाख मूल्य के उपहारों पर छापा मारा गया और पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर जब्त किया गया. पूरे शहर में कई चौकियों पर, 354 वाहनों को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जब्त किया गया; इनकी अनुमानित कीमत 5.7 करोड़ रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *