आज इस एक्ट्रेस का बर्थडे है जो टीवी से नाम कमाया, फिल्मों से शोहरत और 28 साल की उम्र में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीता
राधिका मदान आज 1 मई को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. बता दें कि अभिनेत्री राधिका मदान ने टीवी शोज़ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. छोटे पर्दे पर मिली सफलता के बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.राधिका मदान ने मशहूर टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से घर-घर में पहचान हासिल की. यहीं से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी की थी. शो में वो इशानी की भूमिका में नजर आई थीं.राधिका मदान ने साल 2018 में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद राधिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.अभिनेत्री ने अपने 5 साल के फिल्मी करियर के दौरान ‘शिद्दत, कुत्ते, मर्द को दर्द नहीं होता, अंग्रेजी मीडियम और मोनिका ओह माय डार्लिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया. आने वाले समय में राधिका ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ वेब सीरीज में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने महज़ 27 साल की उम्र में 6 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. 2021 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतकर उन्होंने कमाल कर दिया था.
टीवी में काम करने से पहले थीं डांस इंस्ट्रक्टर
राधिमा ने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले एक डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में काम किया था. डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में वे दिल्ली के एक डांस स्कूल में डांस सिखाने का काम करती थीं.
2014 में किया टीवी डेब्यू
साल 2014 में राधिका ने छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी. सबसे पहले वे लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला मेरी आशिकी तुम से ही में देखने को मिली. उन्हें लोकप्रियता मिल गई और वे आगे बढ़ती गई.
आइए आज आपको उनकी फिल्मों के बारे में बताते है जिनसे आपका अच्छा मनोरंजन हो सकता है यह पटाखा (2018),मर्द को दर्द नहीं होता (2018),अंग्रेजी मीडियम (2020), शिद्दत: द जर्नी बियॉन्ड लव (2021) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.