कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर के सवाल पर क्या जवाब दिया सूर्यकुमार यादव ने ? पढ़े पूरी रिपोर्ट
1 min read

कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर के सवाल पर क्या जवाब दिया सूर्यकुमार यादव ने ? पढ़े पूरी रिपोर्ट

आईपीएल का मीटर ऑन है. क्रिकेट नॉन-स्टॉप चालू है. टीमों की जीत और हार जारी है. लेकिन, इसी बीच एक खबर भी बड़ी तगड़ी है.सूर्या कुमार यादव अपने पुराने अन्दाज में लौट आए है ।

सूर्या कुमार यादव ने RCB के खिलाफ 237 की स्ट्राइक रेट के साथ 35 गेंद पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी सूर्यकुमार यादव के IPL करियर की सबसे बड़ी पारी है। इस पारी ने मुंबई को IPL पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान से उठाकर सीधा तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया।

मैच के बाद कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर क्या कहा

मैच के बाद कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार यादव से पूछा कि वो इतने आराम से चौके-छक्के कैसे मार रहे थे? इसका जवाब देते हुए मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज ने कहा आजकल मैं अधिकतर समय 7 से लेकर 15 ओवर के बीच बैटिंग करता हूं।

इसको लेकर मैंने काफी प्रैक्टिस की हुई है कि इस दौरान बाउंड्री कहां से मिलेगी। मैं ज्यादा रन कहां से बना सकता हूं, वो मैंने खुद से बात की है। ओपन नेट सेशन के दौरान मैं ऐसे ही प्रैक्टिस करता हूं, मैं कम्फर्ट जोन से निकलता हूं, और खुद को अंडर प्रेशर रखता हूं।

मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि जहां बाउंड्री मिलेगी, उस साइड मैं ज्यादा शॉट खेला करूं। रोजाना घंटों के कड़े अभ्यास के बाद सूर्यकुमार यादव ने खुद को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *