MP Election 2023: Madhya Pradesh में Voters की फाइनल List जारी ।
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है… निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने आज भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है… इसके तहत उन्होंने प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर टोटल वोटरों की संख्या बताई… दरअसल, एमपी में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने है… इसके चलते तैयारी में लगे निर्वाचन आयोग ने मतदाता की सूची जारी की… साथ ही वोटर के हिसाब से पोलिंग बूथ बनने का भी जिक्र किया… विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने वोटरों की लिस्ट जारी की… इसे सेकंड स्पेशल समरी रिव्यू 2023 नाम दिया गया है… इसके अनुसार प्रदेश में वोटरों की संख्या बताई…दरअसल एमपी में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है… जिसमें पुरुष वोटर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है… जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है… वहीं, थर्ड जेंडर 1373 है… 2 अगस्त से 4 अक्टूबर तक 24 लाख 33 हजार 965 वोटर के नाम जुड़े, जबकि 7 लाख 50 हजार 175 के नाम हटाए गए… इन आकड़ों के आधार पर 16 लाख से अधिक वोटर बढ़े है… जबकि 15 लाख से अधिक वोटर में एमेंडमेंट किया गया है… मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 22 लाख 36 हजार 564 वोटर पहली बार वोट करेंगे… तो वही प्रदेश में सेवा वोटर यानि पोस्टल बैलेट से वोट करने वाले मतदाता की संख्या 75 हजार 304 है… जिसमें 73 हजार 20 पुरुष जबकि 2 हजार 284 महिला मतदाता है… इन सभी को मिलाकर प्रदेश में कुल वोटर की संख्या 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 पहुंच जाती है… और वहीं इस चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जा रही है… इसके लिए उन्हें 12-डी फॉर्म भरना होगा… नामांकन के पांच दिन के अंदर अगर यह फॉर्म भरा जाएगा तो आयोग की टीम घर जाकर मतदान कराएगी… मतदान निष्पक्ष रहे, वोट की गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी… इसकी सूचना सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी…