आज BJP की पहली लिस्ट होगी जारी…PM Modi से लेकर इन दिग्गज नेताओं के होंगे पहली List में नाम
BJP 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट आज कभी भी जारी कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित करीब 155 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल होने की चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narender Modi) को पार्टी वाराणसी, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, स्मृति ईरानी को अमेठी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल (Bhopal) या विदिशा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है ।
जबकि भिवानी महेंद्रगढ से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, West Delhi से परवेश वर्मा और आसनसोल से भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को चुनावी रण में विरोधियों को टक्कर देने के लिए उतारा जा सकता है। दिल्ली (Delhi) में 29 फरवरी को BJP हेडक्वार्टर में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। जिसमें 17 स्टेट्स की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे, तकरीबन 4 घंटे तक मंथन-चिंतन किया गया । बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे। इलेक्शन कमेटी की इस बैठक में के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग के फार्मूले पर भी लंबी चर्चा की गई ।