ईडी Mahadev Betting App Fraud Case मामले में लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही कर रही है । ईडी ने अब महादेव ऑनलाइन बैटिंग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए 580 करोड़ रुपए फ्रीज किए हैं । इस रेड के दौरान एक करोड छियासी लाख रुपए कैश और एक करोड़ अठहत्तर लाख रुपए की कीमत की चीजें भी जब्त की गई है । यह रेड ईडी ने राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, इंदौर और हरियाणा के गुरुग्राम में मारी है ।
Mahadev Betting App Fraud Case मामले में ED अभी तक 9 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है । इतना ही नहीं इस महा फ्राड केस में एजेंसी अब तक करीब 1296 करोड रुपए और प्रॉपर्टी फ्रीज और जब्त कर चुकी है । फिलहाल इस मामले की जांच जारी है । ईडी ने आज की इस बड़ी कार्यवाही से पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, वेस्ट बंगाल सहित 15 ठिकानों पर रेड की थी । आपको बता दे Mahadev Betting App Fraud Case में छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता और बडे अधिकारियों पर जांच की तलवार लटकी हुई है ।
दरअसल इस मामले में छतीसगढ़ पुलिस की FIR पर ही ED ने अपनी जांच शुरू की थी । इस महाफ्राड मामले में विशाखापटनम पुलिस और कुछ दूसरे स्टेट की पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था । इन्हें भी ईडी ने अपने केस के रिकॉर्ड पर लिया है । इस पूरे मामले की इन्वेस्टीगेशन में पता चला था कि महादेव बेटिंग एप को दुबई से चलाया जा रहा था । इतना ही नहीं इसकी कई देशों में अलग-अलग नाम से फ्रेंचाइजी 70 से 30 प्रतिशत प्रॉफिट-मार्जिन पर दी गई थी ।