आम आदमी पार्टी ने लॉच किया ‘संसद में भी केजरीवाल’, ‘मोदी की गारंटी’ को टक्कर दे पाएगा ‘संसद में भी केजरीवाल’ ?
1 min read

आम आदमी पार्टी ने लॉच किया ‘संसद में भी केजरीवाल’, ‘मोदी की गारंटी’ को टक्कर दे पाएगा ‘संसद में भी केजरीवाल’ ?

दिल्ली : चुनाव जीतने के लिए कोई भी पार्टी कोई भी कोर कसर छोडना नही चाहती है । बीजेपी ने विपक्ष को 400 पार का नारा देकर पहले से ही टेंशन में डाल रखा है । हालात ये है कि कोई भी विपक्षी पार्टी सरकार बनाने के दावे के साथ चुनाव मैदान में नही खडी है सब का टारगेट बस किसी तरह से कुछ सीटें अपने झोले में डालकर इज्जत बचाने का ज्यादा दिख रही है । ये ही हाल कुछ कुछ अरविंद केजरीवाल की पार्टी का भी है । पार्टी ने कुछ राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मिलजुल कर मोदी के 400 पार वाले रथ को रोकने का प्रयास कर रही है ।

इसी प्रयास में अब पार्टी ने नया नारा लॉन्च कर दिया है, संसद में भी केजरीवाल …बीजेपी वाले अब कह रहे है की आप हर बार की तरह हमारी नकल कर रही है । हमारी ‘मोदी की गारंटी’ के बाद ये लोग ‘संसद में भी केजरीवाल’ ले आए है । वहीं आप वालों का कहना है की उनकी पार्टी का वर्चस्व सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी की सोच की वजह से बढ़ रहा है । इतना ही नही इसी वर्चस्व ने देश में आप का विस्तार करने का भी काम किया है । आप का कहना है कि पंजाब से उनके 13 सांसद आ रहे है दिल्ली के भी 7 सांसद केजरीवाल की झोली में डाल दो ताकि अरविंद केजरीवाल की संसद में ताकत बढ़ जाए । क्योंकि बीजेपी दिल्ली वालों के काम में रोड़ा अटकाने का काम करती है । ईडी को नोटिस भेजने के काम पर अलग से लगा रखा है । तो विपक्षी पार्टियों की जहां सरकार है वहां के राज्यपाल सरकारों के खिलाफ चिट्ठी पत्री लिखने में जुड़े रहते है जबकि बीजेपी वाले राज्यों में मानों उनकी कलम की स्याही सूख जाती है । खैर अब देखना ये होगा की मोदी की गारंटी के बाद आप के संसद में भी केजरीवाल को हमरी भोली-प्यारी जनता कैसे लेती है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *