हिसार लोकसभा से कौन दिला सकता है कांग्रेस को जीत, जाट या नॉन जाट उम्मीदवार ? जानिए समीकरण
दिल्ली : देश चुनाव आयोग की उस घोषणा की इंतजार कर रहा है जिसके बाद आधिकारिक तौर पर 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा । इससे पहले सारे राजनीतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणाओं से लेकर किसे चुनाव मैदान में उतारे किसकी टिकट काटे इस मंथन-चिंतन में भी लगे हुए है । ऐसे में हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर दो राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों का इंतजार बाकि राज्यों की तरह बेसब्री से किया जा रहा है । आज हम हरियाणा की दस लोकसभा में से एक हिसार लोकसभा की करते है । हिसार लोकसभा से बीजेपी और कांग्रेस दोनों की टिकट के लिए नेताओं में जबरदस्त टक्कर बनी हुई है ।
बीजेपी से जहां मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने की चर्चा के बीच कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अभिमन्यु और लोकसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा के नाम चल रहे है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री जयप्रकाश, अशोक गोयल मंगालीवाला के नाम पैनल में शामिल कर हाईकमान के पास भेजे है । ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के सामने बडी चुनौती ये है कि हिसार लोकसभा से चुनाव मैदान में टिकट देकर बीजेपी का मुकाबला करने के लिए किसे उतारे । जानकारों की माने तो हारी हुई हिसार लोकसभा सीट को अगर कांग्रेस जीत कर अपने पाले में लाना चाहती है तो उसके लिए सबसे बेहतर विकल्प नॉन जाट नेता हो सकता है । उसकी एक बड़ी वजह ये है की इस लोकसभा में करीब 33 प्रतिशत जाट वोट है जबकि 67 प्रतिशत वोटर नॉन जाट है । जाट वोटर इस बार कही ना कही पूरी तरह से बीजेपी के खिलाफ जाने का मन बनाए बैठे है ऐसे में जाट वोट कांग्रेस के पाले में पहले से ही आ जाते है । इस सब के बीच अगर कांग्रेस नॉन जाट वोट को भी अपनी तरफ लाने में कामयाब हो जाती है तो जीत पक्की हो सकती है ।