1 min read

टाटा 407 के पलटने छात्रा समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही हुई मौत, दर्जनों लोग घायल

रिपोर्ट चंद्रकीशोर पासवान

समस्तीपुर । जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक पर सोमवार की सुबह के 9:00 बजे के करीब पैसेंजर टाटा 407 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 7 पी 6786 कन्हैया ट्रेवल्स है जिसके पलट जाने से छात्रा समेत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक मथुरापुर बस स्टैंड से बहेरी जा रही टाटा 407 जो काफी जर्जर स्थिति में है जिसका ब्रेक फेल हो जाने के कारण रेबड़ा चौक पहुंचते ही दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। जहां सड़क मार्ग से अपने विद्यालय जा रही एक बच्ची की दब जाने से मौत हो गई।

 

वहीं खलासी व एक पैसेंजर भी बस के नीचे आ गया जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन व बस मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे। लोगों ने बताया कि मथुरापुर बस स्टैंड से शिवाजीनगर – बहेरी मुख्य पथ पर अवैध तरीके से जर्जर बसों को चलाई जा रही है। जिस पर ना तो डीटीओ का ध्यान है और ना ही पुलिस प्रशासन ही कोई कार्रवाई करती है ।

जिस गाड़ी का ना तो कोई इंश्योरेंस है और ना ही गाड़ी मेंटेनेंस में है। लोगों ने घटनास्थल पर जमकर बवाल काटते हुए बस मालिकों से अविलंब मृतक के परिवार को 10,10 लख रुपये एवं सरकारी मुआवजे की तौर पर चार-चार लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल घटनास्थल पर खानपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, नागेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *