गुरुग्राम में मुनाफे के चक्कर में बिल्डर कर रहे है लोगो की जान का सौदा, 23 रेजिडेंशियल इमारतों पर ढह जाने का खतरा ?
शहर की 23 बिल्डिंग है रहने के लिए अनसेफ ? जिला प्रशासन ने दिए स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश
Gurugram Haryana
गुरुग्राम में बिल्डरों की धोखाधड़ी के मामले आम हो चुके है, लेकिन अब हाल ये बन गए है मानों ज्यादा मुनाफे के चक्कर में बिल्डर लोगों की जान का ही सौदा करने लगे है । कल तक आम आदमी की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले .ये बिल्डर आपके आशियाने से सीमेंट सरिया में भी चूना लगाने का काम करने लगे है ।
ये तमाम आरोप हमारे नहीं है दरअसल गुरुग्राम कि चिंटल पैराडिसो सोसाइटी की टावर में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन शहर की सभी रेजिडेंशियल सोसाइटी को लेकर चौकन्ना हो गया है, जिसके बाद 55 रेजिडेंशियल बिल्डिंग की इंस्पेक्शन कराई गई थी । इसी इंस्पेक्शन में बडा खुलासा ये हुआ है कि अलग अलग बिल्डरो ने जो 23 रेजिडेंशियल सोसाइटी बनाई है वो रहने के लिए असुरक्षित यानी की अनसेफ हो सकती है ।
अब आप यही से ये समझिये की इन 23 इमारतों में रहने वाले हजारों परिवारों के ऊपर सिधे-सिधे यमराज की नजर ही गडी हुई है । इंस्पेक्शन के बाद जिला प्रशासन ने इन सभी 23 इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश जारी कर दिए है ।
इन सभी बिल्डिंग में सही से रख रखाव की कमी, खराब प्लास्टर, पानी का रिसाव , बेसमेंट में सीलन – दरारें, कमजोर बीम, स्लैब – फर्श में सीलन और इमारत की छत पर बने पानी के टैंक व शाफ्ट में कमियां पाई गई है । डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के इंस्पेक्शन के बाद इन 23 इमारतों में रहने वाले परिवारों के दिन का चैन और रात की नींद गायब हो गई है ।
आपको बताते चले इस से पहले जिन 15 सोसाइटी का स्ट्रक्चल ऑडिट कराया गया था उनके 10 जुलाई से लैब टेस्ट शुरु कि जाने है । लेकिन इस सब के बीच एक सवाल सभी के जहां में है की क्या स्ट्रक्ट्रूल ऑडिट ट्रांसपेरेंट होगा कहीं इसमें भी मिलीभगत कर जिंदगियों से खिलवाड़ तो नही कर दिया जाएगा ।