कांग्रेस पार्टी में राहुल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
1 min read

कांग्रेस पार्टी में राहुल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • कांग्रेस ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव सहित कर्नाटक व महाराष्ट्र का प्रभारी भी बनाया

गुरुग्राम। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल यादव को संगठन महासचिव एवं कर्नाटक और महाराष्ट्र का प्रभारी लगाया है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर राहुल यादव ने कांग्रेस कांग्रेस आला कमान का धन्यवाद किया है। उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का आभार जताते हुए कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा करूंगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल यादव ने कहा पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी है उसको बखूबी निभाया है उसी का परिणाम है कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

गौरतलब है कि राहुल यादव कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता है और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बहुत करीबी हैं। जब उन्हें ओबीसी विभाग में पहली बार बड़ी जिम्मेदारी मिली थी तो गुरुग्राम में बहुत बड़ा रोड शो कर सबकी आंखें खोल दी थी। तब से राहुल यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और देश भर के विभिन्न राज्यों में उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल यादव ने कैप्टन अजय सिंह यादव के चुनाव की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रखी थी ऐसे में उनका यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *