बीजेपी में शामिल होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ? केजरीवाल ने ट्वीट कर कही बीजेपी में शामिल होने बात
दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है यानि एक्स…इस एक्स में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है । खैर ये आम आदमी पार्टी के लिए कोई खास बात नही है उनके लिए प्रधानमंत्री को सीधा निशाना बनाना आम बात है । एक्स की बात से पहले एक बार फिर उस मामले पर थोडा प्रकाश डाल लेते है जिसने आम आदमी पार्टी की परेशानी बढाई हुई है । जिसे वैसे तो आप सभी जानते है लेकिन इस एक्स पोस्ट से पहले उसका थोडा जिक्र जरुरी है ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके कई सिपाहसालार एक्साइज पॉलिसी मामले के भ्रष्टाचार में फंसे हुए है । एक मंत्री और एक सांसद पहले से ही जेल में है और ईडी अब केजरीवाल को भी उनका साथ देने के लिए वहां भेजना चाहती है… ऐसा लगातार खुद केजरीवाल और उनके नेता शोर मचा मचा कर बोल रहे है । ईडी अरविंद केजरीवाल को अब तक 8 समन जांच में शामिल होने के लिए भेज चुकी है । देर से ही सही केजरीवाल ने जांच में शामिल होने के लिए हांमी भर दी है लेकिन दो शर्तों के साथ…पहली पूछताछ 12 मार्च के बाद दूसरी पूछताछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाए । चलिए ये तो हुई एक्साइज घोटाले और ईडी की जांच की बात अब आपको बताते है अरविंद केजरीवाल के बीजेपी में शामिल होने के दावे की कहानी …तो पहले आप को क्लियर कर दें की वे बीजेपी में शामिल होने के लिए फिलहाल तो नहीं जा रहे है बाकि भविष्य का भगवान जाने …केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में जो कहा वो आपको उनके लिखे शब्दों में ही बताते है …ED और मोदी सरकार की ये सच्चाई है। कैसे लोगों को ED से परेशान करवा के बीजेपी में शामिल किया जाता है। ED की रेड करवा के पूछा जाता है – कहाँ जाओगे – बीजेपी या जेल? जो बीजेपी जाने से मना कर देते हैं, उन्हें जेल भेज देते हैं। आज अगर सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अगर बीजेपी में शामिल हो जायें तो कल ही उन्हें बेल हो जाएगी। ऐसा नहीं कि इन तीनों ने कोई गुनाह किया है, बस उन्होंने बीजेपी में जाने से मना कर दिया। आज अगर मैं बीजेपी में चला जाऊँ तो मुझे भी ED के समन आना बंद हो जाएँगे। पर ऊपर वाले के यहाँ देर है, अंधेर नहीं। प्रधानमंत्री जी, ऊपर वाले से डरिए। हर समय एक जैसा नहीं रहता। और समय बड़ा बलवान है।