दिल्ली मेट्रो में वायरल होने वाली लड़की कौन है, मॉडल बनने का सपना ले कर पंजाब से आई दिल्ली.
दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ दिनों से एक लड़की अपनी पसंद के कपड़े पहनने को लेकर चर्चा में है । मिनी स्कर्ट पहनकर दिल्ली में मेट्रो में यात्रा कर रही इस लड़की का नाम रिदम चन्ना है । वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब शहर की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि वह एक रुढ़िवादी परिवार से आती हैं। जहां उन्हें वो सब करने की आजादी नहीं है जो वह करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने एक दिन फैसला किया कि अपने मन का करेंगी।
क्या उर्फी जावेद से प्रभावित हैं रिदम?
रिदम चन्ना की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अधिकतर लोगों का यही रिएक्शन था कि यह लड़की उर्फी जावेद से प्रभावित है। अब रिदम ने लोगों के इस राय को गलत बताया है। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि वह उर्फी जावेद (उर्फी) से प्रभावित नहीं है। बल्कि अपनी पसंद के कपड़े पहनने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने आगे कहा कि में सब पब्लिसिटी स्टेट के लिए या फेमस होने के लिए नहीं कर रही है। मुझे लोगों की राय से फर्क नहीं पड़ता। मेरा परिवार भी मेरे काम से खुश नहीं है। पड़ोसी भी लगातार धमकी दे रहे हैं। रिदम चन्ना ने इस बात की पुष्टि भी की है कि इंटरनेट पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है, वे उनकी ही हैं।
छोटी पोशाक में तस्वीर वायरल होने के बाद मीडिया ने रिदम से बातचीत की है। 19 साल की रिदम एक्टिंग स्कूल में एक कोर्स भी कर रही हैं और उन्हें यकीन है कि वह एक सफल मॉडल बनने की राह पर हैं। जहां तक उनके कपड़ों की बात है तो वह उसे खुद को एक्सप्रेस करने का जरिया मानती हैं। छोटे कपड़ों में दिल्ली मेट्रो के भीतर यात्रा करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए रिदम ने कहा है कि उन्हें दिल्ली में पिंक लाइन मेट्रो को छोड़कर कहीं भी अपने कपड़ों की वजह से कोई समस्या नहीं हुई।