CBI के रडार पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक! पूछताछ के लिए भेजा समन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा है। वहीं सत्यपाल मालिक ने कहा है कि सीबीआई ने उन्हें कॉल किया है और 27 या 28 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी सीबीआई की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।
मामला क्या है?
बीमा ‘घोटाला’ मामले में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित कथित बीमा ‘घोटाला’ मामले में उनसे कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। सात महीने में दूसरी बार है जब मलिक से सीबीआई पूछताछ करेगी। बता दें कि CBI ने जम्मू कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर केस दर्ज किया है। उस समय सत्यपाल मलिक राज्यपाल थे। मलिक ने दावा किया है कि इन प्रोजेक्ट पर साइन करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर मिला था। इससे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में भी उनसे पूछताछ की गई थी। मलिक को ये समन ऐसे समय पर भेजा गया जब उन्होंने पुलवामा में हुए हमले को सरकार की विफलता कहा था. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि सीआरपीएफ ने एयरक्राफ्ट की मांग की थी लेकिन नहीं दिया गया और अटैक हो गया.
मेरे द्वारा रिपोर्ट किए गए मामले के संबंध में सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहती है.
लगभग 3.5 लाख कर्मचारियों को कवर करने वाली यह योजना सितंबर 2018 में शुरू की गई थी और सत्यपाल मलिक द्वारा इसे एक महीने के भीतर रद्द कर दिया गया था. सत्यपाल मालिक ने हाल ही में न्यूज वेबसाइट द वायर को पुलवामा हमले को लेकर कुछ दावे किए थे जो पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले थे. अपने इन दावों के बाद से सत्यपाल मालिक लगातार सुर्खियों में हैं और वह सरकार पर हमलावर है.