सोहना विधानसभा से पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र सिंह यादव ने ठोंकी ताल
-कार्यकर्ताओं से मंत्रणा कर सोहना विधानसभा से चुनाव लड़ने का लिया निर्णय
सोहना (गुरुग्राम)। वर्षों तक नायब तहसीलदार के पद पर रहे और फिर हरियाणा के सूचना आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए नरेंद्र सिंह यादव अब सक्रिय राजनीति में जनता की सेवा करने उतरे हैं। उन्होंने सोहना विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की ताल ठोक दी है। क्षेत्र में उन्होंने जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है।
नरेंद्र सिंह यादव मेरठ विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1983 में उन्होंने राजस्व विभाग हरियाणा में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यभार संभाला। एचसीएस (कार्यकारी शाखा) मनोनीत होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण हिसार में पदस्थापित किया। वे सिटी मजिस्ट्रेट, उपमंडल मजिस्ट्रेट, भूमि अधिग्रहण अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शीतला माता विकास तीर्थ बोर्ड गुरुग्राम, क्षेत्रीय प्रशासक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, जीएम हरियाणा रोडवेज,अतिरिक्त निदेशक पीजीआईएमएस, रोहतक, संपदा अधिकारी और उप-निदेशक राज्यसभा सचिवालय के पदों पर कार्यरत रहे। शासन और प्रशासन में 32 वर्षों से अधिक समय तक कार्य करने का उन्हें अनुभव रहा। वर्ष 2015 में वे सेवानिवृत्त हुए।
सेवाकाल के दौरान जिला प्रशासन ने उन्हें राष्ट्रीय लघु बचत योजनाओं, सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने, शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण, जनगणना एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों में योगदान के लिए अनेक बार सम्मानित किया। जिला प्रशासन ने उन्हें सांप्रदायिक सद्भावना के लिए राष्ट्रीय कबीर पुरस्कार एवं भारत गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा की। समाज को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में सरकार की ओर से उन्हें एक अहम जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया।
नरेंद्र सिंह यादव ने अपने सेवाकाल में हर किसी का सहयोग करने में ही विश्वास रखा। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारी हो या कर्मचारी, जनता की समस्याओं को दूर करना ही उनकी प्राथमिकताओं में रहना चाहिए। उन्होंने अपने सेवाकाल में इसी उद्देश्य से कार्य किया। जनसेवा की उनमें सदा भावना रही है। सरकारी सेवा के बाद अब वे राजनीति के माध्यम से भी जनसेवा करने के इच्छुक हैं। इसके लिए उन्होंने सोहना विधानसभा से तैयारी शुरू कर दी है।
Need more clicks and conversions for Reporterji Com? Watch this short video about our AI-powered traffic service: https://www.youtube.com/shorts/iojvp6ZtjW4