जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानें कैंसे चेक कर सकेंगे स्कोर
1 min read

जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानें कैंसे चेक कर सकेंगे स्कोर

जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 अप्रैल सत्र की परीक्षा का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 30 अप्रैल से जारी कर सकता है. परिणाम आज, 27 अप्रैल 2023 को भी घोषित होने की संभावना जताई जा रही है. JEE Main 2023 Session 2 Results आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे. एजेंसी द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2023 की तारीख का औपचारिक एलान नहीं किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया अपडेट्स के मुताबिक एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 की घोषणा अब किसी भी समय कर सकता है।

इस बार रैंक के साथ पर्सेंटाइल देख सकेगें
जेईई मेन रिजल्ट के साथ AIR रैंक और पर्सेंटाइल भी जारी की जाएगी। जेईई मेन 2023 की परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक वाले अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड देने का मौका दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश की आईआईटी में बी-टेक के विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। आपको बता दें कि आईआईटी से बीटेक करने वाले अभ्यर्थियों को करोड़ों रुपए का पैकेज मिलता है। यही वजह है कि इस परीक्षा को 12वीं के स्तर की सबसे कठिन परीक्षा भी मानी जाती है।

ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर
चरण 1: आधिकारिक जेईई वेबसाइट वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी साख दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन।
चरण 4: परिणाम सामने होगा,इसकी एक प्रति भविष्य के लिए रख लें।

कब से जेईई एडवांस्ड का रजिस्ट्रेशन?
जेईई मेन्स सेशन 2 के नतीजे इस हफ्ते शुक्रवार या शनिवार तक जारी किए जा सकते हैं. ऐसा होता है तो अनुमान है कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक शुरू हो सकते हैं. अगर जेईई मेन्स सेशन टू के नतीजे 29 अप्रैल तक जारी हो जाएंगे तो एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे. जेईई मेन्स के नतीजे बताएंगे कि कैंडिडेट्स एडवांस्ड परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं या नहीं. इस बार परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 के दिन किया जाएगा. एग्जाम आईआईटी गुवाहटी आयोजित करेगी.

9.4 लाख छात्रों का आना है रिजल्ट
9.4 लाख छात्रों के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023जेईई मेन 2023 रिजल्ट जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 9.4 लाख उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद है।

JEE Mains 2023 Session 2 Exam 6, 8, 10, 11 और 12, 13 और 15 अप्रैल को आयोजित किया गया था. सत्र 2 की परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई थी, एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. पेपर 1 बीई/बीटेक और पेपर 2 बी.प्लानिंग/बी.आर्क प्रोग्राम के लिए हुई थी. जेईई मेन 2023 सत्र 2 परीक्षा में लगभग 9.4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *