कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नामों का हुआ खुलासा, हरियाणा में कांग्रेस ने तैयार कर ली है उम्मीदवारों की लिस्ट
दिल्ली : 2024 लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है । इस से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने मोहरे सेट करने में जुट गई है । बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है तो कांग्रेस (Congress) भी कई राज्यों में अपने उम्मीदवारों को विजय पताका फहराने के लिए मैदान में उतार चुकी है । लेकिन दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) की बात करे तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले है । ऐसे में दोनों दल के नेता अपनी टिकट की जुगत में लगातार दिल्ली दरबार से लेकर बड़े नेताओं के दरवाजे पर हाजरी बजा रहे है । कांग्रेस की बात करे तो 9 सीटों के लिए करीब करीब सभी नाम तय कर लिए गए है । बस इंतजार हाईकमान की औपचारिक घोषणा का है ।
चलिए आपको बताते है हरियाणा की 10 में से 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार कौन हो सकते है जो मोदी के सिपहसालारों को चुनावी दंगल में मात दे सकते है ।
-फरीदाबाद लोकसभा से विजय प्रताप सिंह और करण दलाल के नाम टॉप पर चल रहे है ।
-अंबाला लोकसभा से कांग्रेस कुमारी शैलजा, गीता भुक्कल या वरुण चौधरी मुलाना पर दांव खेल सकती है
-हिसार लोकसभा से कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश या अशोक गोयल मंगालीवाला को बीजेपी के विजय रथ को रोकने की जिम्मेदारी दे सकती है ।
-सिरसा लोकसभा सीट से विधायक शीशपाल केहरवाल, जनरैल सिंह या कुमारी शैलजा कांग्रेस के लिए जीत के लिए मैदान में उतारे जा सकते है ।
-करनाल लोकसभा से पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा या उनके बेटे चाणक्य पंडित को चुनावी मैदान में उतार के कांग्रेस बीजेपी को टक्कर दे सकती है ।
-महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से श्रुति चौधरी और राव दान सिंह मजबूत दावेदार बने हुए है ।
-गुरुग्राम लोकसभा की बात करें तो राज बब्बर, सुभाष यादव या जितेंद्र भारद्वाज बीजेपी को टक्कर देने के लिए चुनाव मैदान में उतारे जा सकते है ।
-रोहतक लोकसभा से कांग्रेस को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दीपेन्द्र हुड्डा को सौंपी जा सकती है ।
तो वहीं सोनीपत से कर्नल रोहित कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकत है ।