राजघाट पर प्रियंका गाँधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप
1 min read

राजघाट पर प्रियंका गाँधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप


आज सुबह प्रियंका गाँधी अपने समर्थकों और पार्टी के बड़े नेताओ के साथ राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची जिसमे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के साथ अन्य बड़े पदाधिकारी मौजूद थे।
आपको बताते चले बीते दिनों सूरत के जिला सेशन कोर्ट ने राहुल गाँधी के 2019 लोकसभा चुनाव में दिए गए एक भाषण के संदर्भ में सजा सुनाई थी, जिसे गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री परनेश मोदी ने राहुल गाँधी के ऊपर सारे मोदी नाम वाले चोर होते है बयान को लेकर आपराधिक मानहानि 499 और 500 के तहत केस किया था जिसमे राहुल गाँधी को दोषी पाया गया और राहुल को 2 साल की सजा सुनाई गई ।
2 साल सजा के बाद किस नियम के तहत राहुल की गई सदस्यता-
जनप्रतिनिधि कानून 1951 के धारा 8 के तहत नियम है कि किसी भी मामले में जनप्रतिनिधि को 2 साल या 2 साल से अधिक की सजा होती है तो वह चाहे सांसद हो या विधायक हो उसको अपनी सदन की सदस्यता छोड़नी पड़ती इसी नियम के तहत ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही किया ।

राहुल गाँधी संसद की सदस्यता जाने के बाद हंगामा-
राहुल गाँधी की संसद सदस्यता जाने के बाद देश के सभी विपक्षी दलों का एक ही सुर से राहुल के समर्थन में उतर आ गए है और वही कांग्रेस देश के कौन – कौन में प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में आज सुबह प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी साथ में पार्टी के नेतागण राजघाट पहुंचे है।

राजघाट पर क्या बोली प्रियंका गाँधी –
प्रियंका गाँधी आज आपने नए तेवर में दिखी भाषण की शुरुवात में ही वह मोदी सरकार पर हमलवार रही और बोली की मोदी जी आपके मुख्यमंत्री ने राहुल के बारे में क्या क्या नहीं बोलते है कभी बोलते है कि राहुल गांधी के पिता कौन है पता नहीं , कई मंत्री और सांसद ने लोकसभा में मेरी माँ के बारे में क्या क्या नहीं कहा फिर भी हम लोग चुप रहे।
प्रियंका ने परिवारवाद पर भी पलटवार किया –
प्रियंका ने परिवारवाद पर कहा की मेरा परिवार अपने खून से इस देश को सींचा है इसके लिए अपना खून बहाया है और देश के लिए शहीद हुआ , राहुल शहीद का बेटा है आपके CBI ED से मेरा परिवार डरने वाला नहीं है,प्रियंका आगे कहती है की यह कांग्रेस पार्टी की लड़ाई नहीं है यह देश की लड़ाई है मेरा पार्टी पहले भी देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी है और फिर एक बार देश की आजादी के लिए ही लड़ रहा है

प्रियंका ने देश की जनता से किया अपील–
प्रियंका गाँधी ने कहा देश के लोगो को गुमराह किया जा रहा है किन्तु सत्य यह है कि मोदी जी अपने मित्र की जेब भर रहे है देश की संपत्ति जो आपकी है राहुल गाँधी की नहीं उसके बचाने के लिए लड़ रहा है देश की संम्पति पर मोदी के दोस्त का हक़ नहीं देश की आम जनमानस की है जिसे बेचा जा रहा है।
आगे कहती है कि जो अहंकारी तानाशाह होता है वह सवाल से घबराते है और सवाल पूछने वालो को चुप करने की कोशिश करते है , आज देश में महगाई बढ़ रही उस पर बात नहीं कर रही है मोदी सरकार बल्कि आरोप लगा रहे है की राहुल obc का अपमान किया शायद वह भूल गए कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा निकली उस में वह एकता समानता सदभावना की बात , फिर इस तरह के आरोप निराधार है इस पूरी यात्रा में राहुल गाँधी ने युवाओ के लिए रोजगार की बात की गरीबो के हक़ की बात की क्या यही उनको अपमान लगा है, यह एक इंसान की बात या राहुल गाँधी की नहीं है यह पुरे देश की बात है।

राहुल के ड्रिगी पर सवाल पूछने वाले पहले अपनी डिग्री दिखाए –
राहुल गाँधी दुनिया के सबसे बड़े संस्था में से पढ़े है हार्वर्ड यूनिवर्सिटी या कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से किया और राहुल गांधी को पप्पू बनना में लगे थे किन्तु यात्रा के दौरान राहुल ने सवाल किया लोगो से बात किया और लोगो को सच्चाई का पता चला और इनका यह भी प्लान फेल हो गया।

मोदी सरनेम वाली अपील पर उठाया सवाल –
मोदी सरनेम केस पर अपील करने वह व्यक्ति ने इस केस की सुनवाई के लिए एक साल की रोक लगवाई थी किन्तु राहुल जैसे अडानी मुद्दे पर सवाल पूछना शुरू किये उसके एक हफ्तों में फाइल खुल गई यह एक राजनैतिक षड्यंत्र है मैं आज एक बात बोलती हूँ कि देश का प्रधानमत्री कायर है लगा दो केस भेज दो मुझे जेल मैं डरने वाली नहीं हूँऔर हमेशा देश हित में सवाल पूछती रहूंगा।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से की अपील –
प्रियंका ने राजघाट में भाषण के दौरान मीडिया का ज्रिक करती हुई कहती है मैं समझा सकती की मीडिया साथी पर दवाब होता है और जो लाइन बोली जाती है वही बोलना पड़ता है आप सब आगे आये और लोकतंत्र के लिए आवाज उठाएं और लोकतंत्र बचाने में सहयोग करे। आज देश की सारी संपत्ति एक ही व्यक्ति को भेजी जा रही है उस पर सवाल पूछने पर चुप नहीं बैठ सकती हूँ ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *