रतन टाटा ने फिर बढ़ाया देश का मान, रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
1 min read

रतन टाटा ने फिर बढ़ाया देश का मान, रतन टाटा को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

टाटा ग्रुप के चेयरमैन और रतन टाटा का डंका एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में बजा है भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल (Barry O’ Farrell) ने ट्विटर पर रतन टाटा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। टाटा संस (Tata) के मानद चेयरमैन रतन टाटा को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें उद्योग जगत और परोपकार जगत का दिग्गज बताया है। उन्होंने सम्मान लेते हुए रतन टाटा के संग फोटो शेयर की है। तस्वीरों में रतन टाटा के साथ टाटा संग के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी नजर आए।

रतन टाटा का दुनियाभर में योगदान
फैरल ने अपने ट्वीट में लिखा कि रतन टाटा न सिर्फ इंडस्ट्री और परोपकार के दिग्गज हैं. बल्कि इनका योगदान भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया में भी खूब रहा है. ऑस्ट्रेलिया और भारत की बायलेट्रल रिलेशनशिप के लॉन्ग स्टैंडिंग कमिटमेंट के लिए वो टाटा ग्रुप के चेयरमैन का धन्यवाद करते हैं. उनकी लीडरशिप क्वॉलिटी और विजन कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है. रतन टाटा अपने परोपकार और उदार दिल के लिए जाने जाते हैं. समय-समय पर वो काफी चैरिटी करते रहते हैं. अबतक उन्होंने लाखों-करोड़ों रुपये दान में दिए हैं. कोरोना के दौरान भी उन्होंने करीब 15 सौ करोड़ रुपये दान में दिए थे. इतना ही नहीं वो अपनी कमाई का 60-70 परसेंट चैरिटी या दान में ही देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *