संजू सैमसन ने कहा धोनी के सामने सारी ‘रिसर्च, डाटा व प्लान फेल हो जाता है
आईपीएल 2023 के इस सीजन में कुछ दिनों काफी रोमांचक मैच खेले गये है. आपको कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच याद होगा जिसमे रिंकू सिंह की अन्तिम ओवर की बल्लेबाजी, 5 गेंदो में लगातार 5 छक्के मार के हारी हुई बाजी केकेआर जीत गया, पिछले कुछ दिनों से जीत और हार का फैसला अंतिम गेंद पर नतीजा हो पा रहा है. इसी क्रम में चेन्नई के लिए अंतिम ओवरों में जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपनी प्लान बनाने में जुटे हुए थे. चेन्नई को जीत के लिए अंतिम गेंद पर पांच रन की जरूरत थी. मगर संदीप शर्मा ने यॉर्कर डालकर सिर्फ एक रन दिया और राजस्थान ने आईपीएल इतिहास में 15 सालों बाद चेन्नई में पहली ऐतिहासिक जीत हासिल करने में कामयाब हो पाया. जिस पर संजू सैमसन ने कहा कि जब धोनी क्रीज पर होते हैं तो कोई भी राणनीति काम नहीं करता।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के खो कर 175 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतारी तो शुरुआत अछ्ची नही रही किन्तु रहाणे और कॉनवे की सूझबूझ बल्लेबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम ओवर 6 गेंदों पर 21 रन की दरकार थी. तभी राजस्थान के लिए अंतिम ओवर लेकर संदीप शर्मा आए और पहली दो गेंद वाइड फेंक दी. जबकि इसके बाद सटीक यॉर्कर से वापसी करते हुए धोनी के सामने डॉट गेंद फेंकी. जबकि दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने दो छक्के जड़ डाले. जबकि चौथी गेंद पर सिंगल धोनी लिया और पांचवी गेंद पर सिंगल रविन्द्र ने लिया. अब एक गेंद पर चेन्नई को 5 रन चाहिए थे लेकिन धोनी सिंगल ही ले सके. जिससे चेन्नई को तीन रन की हार मिली.
धोनी ने मैच के दौरान 17 गेंदों पर तूफानी अंदाज में एक चौका जबकि तीन छक्के से 32 रनों की नाबाद पारी खेली. मैच के बाद धोनी की बल्लेबाजी के बारे में संजू सैमसन ने कहा, “मैंने उनके खिलाफ काफी मेहनत की थी. रिसर्च टीम के साथ बैठकर डेटा कलेक्ट करके मैंने प्लानिंग बनाई थी. लेकिन धोनी जब मार रहे थे तो मेरे दिमाग में कई सारे प्लान चलने लगे थे. इसलिए मुझे लगता है कि उनके खिलाफ ये सबकुछ भी काम नहीं करता है.