सौरभ गांगुली ने सूर्यकुमार यादव पर कहीं यें बातें, आप भी  पढ़िए ?
1 min read

सौरभ गांगुली ने सूर्यकुमार यादव पर कहीं यें बातें, आप भी पढ़िए ?

सौरभ गांगुली ने सूर्यकुमार यादव को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ T-20 बल्लेबाज बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है वह कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं। RCB के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के 35 गेंद पर 83 रनों की पारी देखने के बाद सौरभ गांगुली ने यह बात कही।

इस IPL सीजन सूर्या 11 पारियों में 186 की स्ट्राइक रेट के साथ 376 रन बना चुके हैं। IPL 2023 के शुरुआती मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव का बल्ला उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था।

सोशल मीडिया पर शून्यकुमार नाम से संबोधित किया गया

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ODI सीरीज में भी सूर्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आलोचना का दौर शुरू हो गया। सूर्यकुमार को सोशल मीडिया पर शून्यकुमार नाम से संबोधित किया जाने लगा।

जवाब जुबान देती है, तो लोगों को खटक जाता है। जवाब बल्ला देता है, तो विरोधियों को भागने की जगह नहीं मिलती। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी 6 IPL मुकाबलों में 51.66 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से 310 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक आए हैं। RCB के खिलाफ 237 की स्ट्राइक रेट के साथ 35 गेंद पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी सूर्यकुमार यादव के IPL करियर की सबसे बड़ी पारी है।

इस पारी ने मुंबई को IPL पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान से उठाकर सीधा तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया। एक वक्त क्वालीफाई करने के लिए तरस रही मुंबई सूर्यकुमार यादव के तूफान के बाद अब टॉप 2 में फिनिश कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

32 साल के सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। सूर्या ICC टी-20 रैंकिंग में 906 अंक के साथ बल्लेबाजी टेबल में टॉप पर है। सूर्यकुमार यादव टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 900 अंक हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

इस लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोइम्मद रिजवान 811 अंक के साथ दूसरे नंबर पर, जबकि पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम 756 अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं। टॉप-10 में उनके अलावा और कोई भारतीय नहीं है।

सूर्यकुमार यादव ने अपने खेल से साबित कर दिया कि वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो, हौसले मुश्किलों में पलते हैं। बादल चाहे कितना भी गधा क्यों ना हो, सूर्या हर बार उसे चीरकर निकलेगा और अपनी रोशनी इसी तरह बिखेरेगा।

यें भी पढ़े – IPL में किंग कोहली पूरे 18 महीने बाद बतौर कप्तान उतारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *