हिसार लोक सभा से कांग्रेस में उम्मीदवारी के लिए कांटे की टक्कर, जय प्रकाश और अशोक मंगालीवाला के नाम चल रहे है
हिसार : 2024 के लोकसभा का आधिकारिक बिगुल कभी भी बज सकता है । उस से पहले सभी दलों में एक एक लोकसभा पर जीत के लिए गोटिया सेट करने का काम शुरु हो चुका है । बीजेपी ने जहां अभी अपनी पहली लिस्ट जारी की है तो वही कांग्रेस भी कई राज्यों में अपनी सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है । इस सब के बीच हरियाणा की बात करें तो दोनों दलों की तरफ से सभी को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का इंतजार है ।
हरियाणा की हिसार लोकसभा पर जहां बीजेपी में उम्मीदवारी को लेकर जबरदस्त चिंतन मंथन चल रहा है तो वहीं कांग्रेस में दावेदारी की दौड़ में दो नाम सबसे ऊपर बताए जा रहे है । इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अशोक गोयल मंगालीवाला का नाम शामिल है । कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हाईकमान इन दोनों नेताओं पर चर्चा कर रहा है । दिल्ली कांग्रेस दफ्तर के हमारे सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान हिसार सीट पर किसी नॉन जाट चेहरे को उतारना चाहता है । ताकि इस सीट पर जीत के समीकरण बेहतर किए जा सकी । इसकी एक बडी वजह ये भी है कि पार्टी को लगता है कि बीजेपी से नाराज चल रहा जाट समाज कांग्रेस के खाते में पहले से ही ऐसे में अब पार्टी को गैर जाट वोटरों को अपने पाले में लाना है जिसके लिए कोई नॉन जाट चेहरा कडी का काम कर सकता है ।
अब देखना ये होगा की कांग्रेस हाईकमान हिसार सीट से जय प्रकाश औऱ अशोक मंगालीवाला में से किसके नाम पर मुहर लगाकर बीजेपी के सामने चुनाव मैदान में उतारता है ।