Delhi Crime: हैरान कर देगी इस दरिंदे की कहानी जिसने 30 से अधिक बच्चों के साथ किया दुष्कर्म
1 min read

Delhi Crime: हैरान कर देगी इस दरिंदे की कहानी जिसने 30 से अधिक बच्चों के साथ किया दुष्कर्म

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर चर्चा में, इस बार हैरान कर देगी इस दरिंदे की कहानी जिसने में 30 से अधिक बच्चों के साथ दुष्कर्म और कुकर्म करने के बाद उनकी हत्या करने वाले हैवान रविंद्र कुमार आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गया।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने इस शैतान को एक बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी करार दिया है,उसकी सजा का फैसला 20 मई को होगा। रविंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया था कि उसने पूछताछ में ऐसी 30 से ज्यादा घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली थी। इसकी गिरफ्तारी के बाद कई पुराने केस खुल गए थे, जो सबूत न होने के कारण बंद पड़े थे।

रात के वक्त जब थके हारे मजदूर हो जाते थे, तब रविंद्र अपने शिकार की तलाश करने निकल जाता था. वह रात के 8 से आधी रात के बीच अपना टारगेट खोजता था. फिर बच्चों को 10 रुपये का नोट या चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाता था. फिर किसी सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ बेहरमी करता था. उसके अपने ज्यादातर शिकार की हत्या कर दी थी. उसके डर था कहीं उसके जुर्म का राज न खुल जाए.

2008 में सबसे पहले उसने दिल्ली के कराला इलाके से एक लड़की का अपहरण किया। इसके बाद दुष्कर्म की और फिर उसकी हत्या कर दी। जैसे-जैसे वह पुलिस को चकमा देता रहा, उसका हौसला बढ़ता गया और उसने इसे एक पैटर्न बना दिया। उसने अधिकांश मासूम को इस डर से मार डाला कि वे उसकी पहचान कर सकते हैं। पकड़े जाने के डर से वह एक ही जगह दो बार अपने कामों को नहीं दोहराता था।

यें भी पढ़े – गुरुग्राम की सड़कों पर एक बार फिर दिखा गौ तस्करों का आतंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *