खालिस्तानी बोले जाने पर सिख आईपीएस का बीजेपी विधायक पर जबरदस्त पलटवार
पुलिस अधिकारी के समर्थन में खड़ी हो गई बंगाल पुलिस
बंगाल : संदेशखाली पश्चिम बंगाल में संदेशखाली को लेकर जहां विवाद और बवाल थम नही राह है तो वही इस मामले में अब एक नया विवाद औऱ जुड गया है ये विवाद है औऱ इस विवाद की वजह कोई और नही बल्कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता है । नेता जी नेतागिरी करने में इस कद्र बेहोश हो गए की एक सिख आईपीएस अधिकारी को कथित तौर पर खालिस्तानी तक कह दिया । ये पहली बार नही है जब भाजपा के किसी नेता के द्वारा किसी सिख को खालिस्तानी होने का तंमगा दिया गया हो । आंदोलन कर रहे किसान भी लगातार ये आरोप लगाते आ रहे है कि बीजेपी के नेता उन्हें खालिस्तानी साबित करने पर तूले है । चलिए वापस पश्चिम बंगाल के इस नए विवाद पर आते है । जिन सिख आईपीएस को खालिस्तानी कहा गया है उनका नाम जसप्रीत सिंह है औऱ जिस भाजपा नेता ने उन पर ये टिका टिप्पणी की है वो बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुबेंदु अधिकारी है ।
बीजेपी नेता की बयान पर आईपीएस का पलटवार
इस पूरे मामले पर अब जसप्रीत सिंह की कडी प्रतिक्रिया आई है । उन्होेने कहा है कि खालिस्तानी कहा जाना किसी भी हाल में स्वीकार नही किया जा सकता है । ये पूरा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस अधिकारी ने उन्हें अंदर जाने से रोका था । बस फिर क्या था विधायक जी कुछ इस कद्र तिलमिलाय की सब के सामने पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी बोल दिया । इस पूरे विवाद का वी़डियो लगातार सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है ।
अपने अधिकारी के लिए मैदान में उतरी बंगाल पुलिस
इतना ही नही बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिय एक्स पर पोस्ट कर अपने अधिकारी के समर्थन में खडे होन ेकी बात कहते हुए लिखा है कि ‘यह टिप्पणी जितनी ज्यादा दुर्भावनापूर्ण और नस्लीय है, उतनी ही सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाली भी है. यह एक आपराधिक कृत्य है. हम स्पष्ट रूप से किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान और मतों पर अकारण, अस्वीकार्य हमले की निंदा करते हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हिंसा करने और कानून तोड़ने के लिए उकसाना है. कड़ी कानून कार्रवाई शुरू की जा रही है.’ । इस मामले को लेकर अब पश्चिम बंगाल में राजनीति भी जमकर हो रही है ।
बीजेपी विधायक पर राजनीति गरम, ममता ने भी सुनाई खरी खोटी
इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने संवैधानिक सीमाओं को बेशर्मी से लांघ दिया है. भाजपा के मुताबिक पगड़ी पहनने वाला हर शख्स खालिस्तानी है. मैं हमारे सिख भाइयों और बहनों के मान-सम्मान को कम करने के इस दुस्साहसिक प्रयास की कड़ी निंदा करती हूं. हम बंगाल के सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए दृढ़ हैं और इसे बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाएंगे.’ एक सिख आईपीएस को लेकर कि गई इस टिप्पणी के बाद अब बीजेपी पूरी तरह से बैक फुट पर है ।