ये क्या कर रहे एलन मस्क ? अमिताभ बच्चन से विराट कोहली और सीएम योगी तक उड़ गया ट्विटर का ब्लू टिक..
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, खिलाड़ियों और नेताओं के ब्लू टिक को एक झटके में गायब कर दिया। अब ब्लू टिक सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो इसके लिए पैसा खर्च करेंगे। माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी के सीईओ एलोन मस्क ने पिछले साल ट्विटर ब्लू प्लान पेश किया था। यह एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसकी खरीदारी पर ही नीला निशान मिलेगा।
ट्विटर के मुताबिक, 20 अप्रैल से पुराने ब्लू टिक हटने लगे। यानि फ्री ब्लू टिक आज से ट्विटर पर दिखाई नहीं देंगे क्योंकि कंपनी ने लीगेसी वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। एलोन मस्क ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। ट्विटर के बॉस ने 12 अप्रैल को एक ट्वीट में कहा था कि 20 अप्रैल से फ्री सर्विस बंद हो जाएगी. यानी फ्री में ब्लू टिक लेने वालों का वेरिफिकेशन खत्म हो जाएगा. अगर आप ब्लू टिक चाहते हैं तो आपको इसके लिए पैसे देने होंगे।
ट्विटर ने सबसे पहले 2009 में ब्लू टिक मार्क सिस्टम की शुरुआत की ताकि यूजर्स को मशहूर हस्तियों, राजनेता, कंपनियों और ब्रांड, समाचार संगठन आदि के सही खातों को पहचानने में मदद मिले। कंपनी तब पैसे नहीं लेती थी और न ही ऐसी कोई योजना थी। मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के करीब दो हफ्ते बाद ही सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी गई थी।
एलोन मस्क ने 12 अप्रैल को घोषणा की
एलोन मस्क ने 12 अप्रैल को साफ कर दिया था कि 20 अप्रैल से फ्री वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। अगर वे इसे सब्सक्राइब करते हैं तो ठीक है, नहीं तो उनके अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा।
कई राजनेताओं, बॅालीवुड सितारे और क्रिकेटर्स के अकाउंट से भी हटा ब्लू टिक
भारत में भी इसका असर कई नामी-गिरामी लोगों के ट्विटर अकाउंट पर नजर आ रहा है। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और बसपा सुप्रीम मायावती भी शामिल हैं। इन सभी के अकाउंट से ब्लू टिक शुक्रवार रात 12 बजे के बाद हट गया।बड़े-बड़े नेताओं के अलावा बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार तक के ब्लू टिक हट गए हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत से विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा आदि तक के अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है।
ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन: ब्लू टिक जरूर खरीदें
आपको बता दें कि वेब पर ट्विटर ब्लू का मंथली चार्ज 650 रुपये है, वहीं अगर सालाना प्लान की बात करें तो इसके लिए आपको 6,800 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, Android और iOS यूजर्स के लिए 900 रुपये प्रति माह का प्लान है। Android और iOS यूजर्स के लिए 9,400 रुपये का सालाना प्लान है।